Shamli : शामली जिले के कैराना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ी शामली की इस धरती और उन लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने यहां इतिहास बनते देखा है। मैं आपको सिर्फ यह बताने आया हूं कि लोकतंत्र में आपको वोट देने का अधिकार है और इस वोट की कीमत आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता।
जब वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है और जब यही वोट सही हाथों में जाता है तो कावड़ यात्रा भी होती है और देश का विकास भी होता है। शामली (Shamli) के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब यह वोट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए मिलता है, तो विश्वास का सम्मान होता है और बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।
उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद कंट्रोल में है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। हम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में किसानों के मसीहा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे। उन्होंने इसके लिए लंबे समय तक किसानों की आवाज उठाई थी। यह सम्मान किसानों का है।
उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है। 2017 से पहले यहां पलायन होता था। नागरिक पलायन करते थे, व्यापारी पलायन करते थे, अब अपराधी पलायन करते हैं। पहले भी बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अपराधी फांसी की धमकी देकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हैं।
अयोध्या, वृन्दावन में होली खेली, होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा, ये तो हम ही सुनते थे, अब पहली बार अयोध्या के रामलला में होली खेली है। भारत की सीमाएँ सुरक्षित हैं, आतंकवाद, नक्सलवाद नियंत्रण में है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। हम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में किसानों के मसीहा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे।
उन्होंने लंबे समय तक किसानों के लिए आवाज उठाई। यह सम्मान किसानों का है। देश के अंदर राजमार्गों, रेलवे का विकास हुआ है। हमें विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है। 2017 से पहले यहां पलायन होता था। नागरिक पलायन करते थे, व्यापारी पलायन करते थे, अब अपराधी पलायन करते हैं।
पहले भी बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अपराधी फांसी की धमकी देकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधायक वीरेन्द्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्मल धर्मेन्द्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
ये भी पढें : Pilibhit News : वरुण का पीलीभीत को संदेश, अंतिम सांस तक पीलीभीत से मेरा रिश्ता..


