राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : सपा के कद्दावर नेता आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल

by | Mar 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, रामपुर

Lok Sabha Election 2024 : 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। इस बीच, यूपी में 8 सीटों पर पहले चरण के लिए 19 अप्रैल (Lok Sabha Election 2024) को मतदान होना है। पहले चरण के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। जेल में बंद आजम खान समेत कई नेता सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। देखने वाली बात ये होगी कि आजम खान चुनाव प्रचार में नजर आएंगे या नहीं। यूपी में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

ये भी देखें : General Election 2024 : पीएम मोदी के खिलाफ बागपत के बेटे का एलान, वाराणसी से लड़ेगा चुनाव..

इनमें जेल में बंद सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का नाम भी शामिल है। उनके साथ इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सपा सांसद रामगोपाल यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, जावेद अली खान, सपा यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन, सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी, सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत चौधरी, सपा राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति भी शामिल हैं।

इसके अलावा सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सपा विधायक महबूब अली, सपा विधायक और पूर्व मंत्री शहजाद मंसूर, सपा विधायक आशु मलिक, सपा विधायक किरनपाल कश्यप, सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा विधायक उमर अली, सपा विधायक रफीक अंसारी, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क और हरिंदर ताऊ समेत कई अन्य नेता शामिल हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। यूपी में पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, और पीलीभीत में वोटिंग होगी।

ये भी पढें : Pilibhit News : वरुण का पीलीभीत को संदेश, अंतिम सांस तक पीलीभीत से मेरा रिश्ता..

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर