राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : सीपीआई (एम) देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

by | Mar 28, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआई (एम)] में उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन विफल होने की स्थिति में पार्टी ने गुरुवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी और शेष तीन सीटों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। साथ ही पार्टी ने दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह अन्य सीटों पर बीजेपी को हराने के लिए अभियान चलाएगी।

यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. गिरीश एवं प्रदेश सचिव अरविंद राज स्वरूप ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी. डॉ. गिरीश ने बताया कि पार्टी ने शाहजहाँपुर से सुरेश कुमार “नेताजी” फैजाबाद से पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव, लालगंज (आजमगढ़) से गंगा दीन, घोसी से विनोद राय और रॉबर्ट्सगंज से अशोक कुमार कनौजिया को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी देखें : General Election 2024 : पीएम मोदी के खिलाफ बागपत के बेटे का एलान, वाराणसी से लड़ेगा चुनाव..

उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी वाराणसी, दौराला, बांदा, बलिया और सलेमपुर सीटों पर उम्मीदवारों (Lok Sabha Election 2024) पर विचार कर रही है। इनमें से तीन सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को हमें राज्य में पांच से सात सीटें आवंटित करनी चाहिए थीं, लेकिन बिना चर्चा के दो दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसलिए हमने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हमारा वोट बैंक मजबूत है और इसका असर दिखेगा।

अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है और उसका हर वादा अधूरा है। किसानों को एमएसपी नहीं दिया गया है। आज आपातकाल जैसी स्थिति है। आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। देश बेहद गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। चुनावी बांड एक बड़ा घोटाला है। 400 सीटें जीतने के मकसद से देश के संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है। हमें संविधान बचाने के लिए लड़ना होगा।

ये भी पढ़ें : Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं होंगी महुआ मोइत्रा, जानिए क्या है वजह

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर