राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mukhtar Ansari : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर बोलीं कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय, भगवान गोरखनाथ का आशीर्वाद मिला…

by | Mar 29, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Mukhtar Ansari : माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत की खबर के बाद स्वर्गीय बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के घर पर जश्न का माहौल है। मुख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप था। मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय अपने बेटे पीयूष राय के साथ बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर गईं, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बाबा का आशीर्वाद है। मैंने हमेशा बाबा से न्याय मांगा। आज हमें न्याय मिला है।

अलका राय ने कहा कि पति की हत्या की घटना के बाद से वे होली का त्योहार नहीं मना पा रहे थे, लेकिन आज उन्हें लगा कि यह दिन उनके लिए होली है और अब वे होली मनाएंगे। इस बीच, कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने कहा कि हमें बाबा गोरखनाथ और बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद मिला है। इसलिए दोनों मां-बेटे बाबा के दर्शन करने आए हैं।

ये भी देखें : General Election 2024 : पीएम मोदी के खिलाफ बागपत के बेटे का एलान, वाराणसी से लड़ेगा चुनाव..

इससे पहले गुरुवार रात जब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत की खबर आई तो कृष्णानंद राय के घर पर आतिशबाजी के साथ जमकर जश्न मनाया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आसमान आतिशबाजी से जगमगाता नजर आ रहा है।

2002 के विधान सभा चुनाव में कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को उनके गढ़ मोहम्मदाबाद में हरा दिया, जिससे वह मुख्तार के रडार पर आ गए थे। मुख्तार ने इस हार का बदला लेने की कसम खाई थी। 2005 में जब कृष्णानंद राय अपने काफिले के साथ लौट रहे थे तो घात लगाकर एके-47 राइफल से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। 400 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं होंगी महुआ मोइत्रा, जानिए क्या है वजह

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर