Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर के खतौली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके काफिले पर हुए हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी ने युवक को ऐसी हरकत करने के लिए उकसाया है। उन्होंने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए घटना के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया। पुलिस को जांच (Muzaffarnagar) कर घटना के पीछे के चेहरों को बेनकाब करना चाहिए।
रविवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास की ओर बढ़ रहे जिले में कुछ लोग माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं। पूरी घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। पूर्व विधायक विक्रम सैनी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गौरतलब है कि शनिवार रात मढ़ाकरीमपुर गांव में केंद्रीय मंत्री बालियान की गाड़ियों के काफिले पर पथराव हुआ था। मुजफ्फरनगर में हुए हमले के बाद संजीव बालियान ने कहा कि यह हमला राजनीतिक और पूर्व नियोजित था, जिससे जनहानि हो सकती थी।


