राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी ने मेरठ में भरी हुंकार, “कितना भी बड़ भ्रष्टाचारी हो कार्रवाई होगी ये मोदी की गारंटी है…”

by | Mar 31, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी पहली चुनाव प्रचार रैली शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाट बहुल मेरठ से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। रैली में उन्होंने कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना देगा।

ये भी देखेंं : Mukhtar Ansari के अंतिम संस्कार के दौरान हुए बवाल पर सख्त हुआ Administration, DM ने दिए ये निर्देश

अपनी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और वीर योद्धाओं की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने देश को चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं। ये हमारी सरकार की धरती है उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना मेरा सौभाग्य है। मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मेरठ से खास अंदाज में जुड़ते हुए मोदी ने कहा कि साथियों, मेरठ की इस धरती से मेरा एक अलग रिश्ता है। आपको याद होगा कि 2014 और 2019 में मैंने अपना चुनाव अभियान मेरठ से शुरू किया था। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में भी हो रहा है। प्रधान मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव इस बारे में नहीं है कि कौन संसद सदस्य बनता है या नहीं। 2024 का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) विकसित भारत के निर्माण के लिए है।

ये भी पढ़ें : Meerut News : PM मोदी मेरठ में चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना देगा। मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्ट लोग ध्यान से सुन लें, मोदी पर कितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो, कार्रवाई होगी और जरूर होगी। जिसने भी देश को लूटा है उसे वापस लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर