Mafia Mukhtar : पिछले शनिवार को जब मुख्तार अंसारी को दफनाया जा रहा था तो गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी और मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। ये पूरा विवाद मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar) के शव को दफनाने को लेकर खड़ा हुआ।
गौरतलब है कि तब से इस मुद्दे ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। एक पक्ष का तर्क है कि धारा 144 लागू है और सभी को कानून का पालन करना चाहिए, जबकि दूसरे पक्ष का तर्क है कि कानून के कारण अंतिम संस्कार में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके बीच अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का भी बयान सामने आया है।
मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव से डीएम और अफजाल अंसारी के बीच विवाद के बारे में पूछा गया। इस बातचीत के दौरान डिंपल यादव ने कहा कि अंतिम संस्कार किए जाते हैं। ये किसी के लिए भी होते हैं। इन्हें पूरा करना बहुत जरूरी है। जो हुआ वो बहुत गलत हुआ। अंतिम सम्मान देना चाहिए। पूरी शांति के साथ अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। हमारी संस्कृति में भी कहा गया है।
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ पंक्तियां लिखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश ने लिखा कि नाइंसाफी की हद देखो, अब तो मिट्टी को भी एतराज है। मत भूलो, ये अत्याचार कयामत तक नहीं चलता, ये किसी और का राज है। इन पंक्तियों के जरिए अखिलेश ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


