राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

INDI Alliance Mega Rally : आखिर क्यों महारैली के दौरान प्रियंका ने दादी इंदिरा को किया याद, सुनाई ये दास्तान

by | Mar 31, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

INDI Alliance Megarally : इंडिया अलायंस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली (INDI Alliance Mega Rally) में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी और जेएमएम समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रामायण का जिक्र किया और भगवान राम का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ता में बैठे अन्य लोगों को भगवान राम का यह संदेश याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती और अहंकार चकनाचूर हो जाता है। रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के दौरान प्रियंका गांधी ने भगवान राम और रामायण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी पर निशाना साधा।

ये भी देखेंं : Mukhtar Ansari के अंतिम संस्कार के दौरान हुए बवाल पर सख्त हुआ Administration, DM ने दिए ये निर्देश

प्रियंका गांधी ने बताया कि उन्होंने बचपन में अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ कई रामलीलाएं देखीं, जहां इंदिरा गांधी ने उन्हें भगवान राम के जीवन और उनके संदेशों के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि आज सत्ता में बैठे लोग खुद को भगवान राम का भक्त कहते हैं। मुझे लगता है कि वे कर्मकांडों में उलझे हुए हैं और दिखावे में डूबे हुए हैं। इसलिए, उन्हें यह याद दिलाना जरूरी है कि हजारों साल पुरानी कहानी क्या थी।

प्रियंका गांधी के मुताबिक जब भगवान राम ने सत्य के लिए लड़ाई लड़ी, तो उनके पास शक्ति और संसाधन नहीं थे। रथ, शक्ति और संसाधन रावण के पास थे। वह सोने की लंका में रहता था। भगवान राम के पास सत्य था। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में बैठे सरकार के सदस्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि इस कहानी और भगवान राम का यही संदेश है कि सत्ता हमेशा नहीं रहती, अहंकार टूट जाता है।

ये भी पढ़ें : Meerut News : PM मोदी मेरठ में चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर