Kejriwal Hearing Live : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में रिमांड खत्म होने वाली है। अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान उनकी पत्नी सुनीता कोर्ट पहुंची हैं। इस बीच ईडी भी केजरीवाल को कोर्ट ले आई है। 28 मार्च को, अदालत ने अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं दी और उन्हें 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
- 11:55 AM
दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। - 11:51 AM
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा। - 11:15 AM
दिल्ली के सीएम अरविंद कोजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट।


