Mafia Mukhtar : माफिया मुख्तार की मौत के बाद एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी रविवार को मोहम्मदाबाद पहुंचे। ओवैसी रविवार देर रात मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। औवेसी लखनऊ से सीधे मोहम्मदाबाद स्थित सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी भी मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
वह लखनऊ से सीधे मोहम्मदाबाद स्थित सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने गेट पर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गले लगाया। वहां उन्होंने डिनर भी किया। 40 मिनट तक बातचीत भी हुई। इस बीच, औवेसी के पहुंचने से पहले खबर सुनते ही समर्थकों की भीड़ लग गई। मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar) के भतीजे और विधायक शोएब अंसारी ने माइक से लोगों से घर जाने की अपील की।
ये भी देखें : ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CAA नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल
इसी बीच पुलिस ने गेट के पास दोबारा बैरिकेडिंग कर दी। इसके साथ ही फोर्स तैनात कर दी गई और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेड के बाहर रखा गया। उधर, मुख्तार अंसारी के भतीजे और विधायक शोएब अंसारी ने माइक से लोगों से घर जाने की अपील की। ओवैसी ने मुख्तार मामले को लेकर उमर से मिलते ही एक ट्वीट भी किया। जो नीचे दिया गया है।


