राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mafia Mukhtar : मुख्तार को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे सपा नेता धर्मेंद्र यादव और बलराम यादव

by | Apr 1, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Mafia Mukhtar : मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से उनके गाजीपुर स्थित आवास पर गमगीन माहौल है। वरिष्ठ नेताओं के आने की खबर से रविवार रात से ही समर्थकों की भीड़ बढ़ गयी थी। इसे देखते हुए सुरक्षा बल भी बढ़ा दिए गए हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव भी मुख्तार के मोहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे।

ये भी देखें : ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CAA नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव सोमवार को सीधे मोहम्मदाबाद के काली बाग स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचे। यहां मुख्तार अंसारी की कब्र पर दोनों ने फूल चढ़ाए। इसके बाद वे मुख्तार के आवास पर पहुंचे। वहां कुछ समय बिताने के बाद वे मुख्तार के बड़े भाई से मिलने के लिए मस्जिद के लिए निकले।

इस दौरान मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar) के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। धर्मेंद्र यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव और अन्य सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अंसारी परिवार से मुलाकात के बाद वे शाम को जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ये भी पढ़ें : Aligarh News : फ्रिज में अचानक हुआ विस्फोट, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सब हुआ खाक

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर