Lok Sabha Election 2024 : रविवार को इंडिया अलायंस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली की। इस रैली में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति समर्थन जताया, जिस पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता जयंत चौधरी के करीबी रोहित अग्रवाल ने तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आज शीला दीक्षित जी की आत्मा भी कांग्रेस के लिए दुखी होगी। जयंत चौधरी ने इंडिया अलायंस की संयुक्त रैली को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज शीला दीक्षित जी की आत्मा भी कांग्रेस के लिए दुखी होगी। इसी कांग्रेस के कारण झूठा आंदोलन खड़ा हुआ था और यही रामलीला मैदान कल रोएंगे, 2012 से 2014 तक शीला दीक्षित के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे।
ये भी देखें : ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CAA नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल
आरएलडी नेता ने आगे कहा कि इस रामलीला मैदान में रैली उन्हीं लोगों द्वारा आयोजित की जा रही थी जो मंच पर मिलकर देश को लूटने की योजना बना रहे थे। शीला दीक्षित जी को श्रद्धांजलि! रालोद नेता ने यह पोस्ट कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की उस पोस्ट के जवाब में की जिसमें उन्होंने दिल्ली की प्रगति के लिए शीला दीक्षित के विकास मॉडल की सराहना की थी।
गौरतलब है कि एक समय में दिल्ली के जिस रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया था और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी उस मैदान में अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने रैली की। इस रैली में विपक्षी दलों ने कांग्रेस का खाता सीज होने से लेकर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।
इंडिया अलायंस की इस रैली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, सुनीता केजरीवाल, हेमंत सोरेन की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत कई विपक्ष के नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें : Aligarh News : फ्रिज में अचानक हुआ विस्फोट, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सब हुआ खाक


