Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने दुर्विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है. इन सबके बीच संघमित्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले एक चुनावी रैली के मंच पर बैठकर रोती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य टिकट कटने से नाराज हैं. संघमित्रा के रोने के वायरल वीडियो में योगी सरकार की मंत्री गुलाबो देवी भी उनके बगल में बैठी नजर आ रही हैं। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद संघमित्रा मौर्य ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह इतनी कमजोर नहीं हैं। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि गुलाबो देवी उस वक्त एक कहानी सुना रही थीं जिससे वह भावुक हो गईं।
ये भी पढ़ें..
राउज ऐवन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की पेशी, जमानत के लिए वकील ने दी दलीलें
संघमित्रा ने स्पष्ट किया, “उस समय मेरे बगल में हमारे राज्य की सम्मानित मंत्री गुलाबो देवी बैठी थीं। कार्यक्रम अभी शुरू नहीं हुआ था। इस दौरान मंत्री ने मुझे राजा दशरथ की एक कहानी सुनाई, जो काफी भावुक कर देने वाली थी। इसलिए मेरी आंखें नम हो गईं। संघमित्रा मौर्य एक साहसी महिला है। टिकट कटने पर भावुक होना अच्छा नहीं लगता। अगर मैं टिकट कटने पर रो रही होती तो पहले दिन प्रत्याशी की घोषणा के बाद रोती वर्तमान प्रत्याशी के साथ नहीं देखा गया है। पार्टी में मेरे प्रति सम्मान की कोई कमी नहीं है। अगर कोई दिक्कत होती तो मैं कार्यक्रम से खुद को अलग कर लेती
संघमित्रा ने स्पष्ट किया, “उस समय मेरे बगल में हमारे राज्य की सम्मानित मंत्री गुलाबो देवी बैठी थीं। कार्यक्रम अभी शुरू नहीं हुआ था। इस दौरान मंत्री ने मुझे राजा दशरथ की एक कहानी सुनाई, जो काफी भावुक कर देने वाली थी। इसलिए मेरी आंखें नम हो गईं। संघमित्रा मौर्य एक साहसी महिला है। टिकट कटने पर भावुक होना अच्छा नहीं लगता। अगर मैं टिकट कटने पर रो रही होती तो पहले दिन प्रत्याशी की घोषणा के बाद रोती वर्तमान प्रत्याशी के साथ नहीं देखा गया है। पार्टी में मेरे प्रति सम्मान की कोई कमी नहीं है। अगर कोई दिक्कत होती तो मैं कार्यक्रम से खुद को अलग कर लेती”
”


