राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Varanasi : इस दिन पीएम मोदी कर सकते हैं वाराणसी में मेगा रोड शो और फिर भरेंगे पीएम मोदी वाराणसी से पर्चा

by | Apr 4, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में महत्वपूर्ण जीत हासिल कर वह वाराणसी से सांसद के तौर पर जीतकर देश के प्रधानमंत्री बने थे। बीजेपी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी मई के दूसरे हफ्ते में 12 से 14 मई के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग होगी।

वाराणसी (Varanasi) में 1 जून को मतदान होगा। नामांकन 7 मई से 14 मई के बीच दाखिल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने नामांकन की जांच के लिए 15 मई और नामांकन वापस लेने की समय सीमा 17 मई निर्धारित की है। बीजेपी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से 10 लाख से ज्यादा रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करें, इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है।

ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा

कुछ घंटे पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यकर्ताओं से अति आत्मविश्वास से बचते हुए प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड वोटों से जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी। इसी क्रम में अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 से 14 मई के बीच वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके अलावा नामांकन के दौरान संभावित मेगा रोड शो की भी तैयारी चल रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014-2019 में भी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था और नामांकन के दौरान भव्य रोड शो किया था। वाराणसी में आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। अभी तक भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडिया अलायंस से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनावी मैदान में हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में अपना नामांकन कब दाखिल करेंगे, इस बारे में अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 से 14 मई के बीच वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन के दौरान पीएम मोदी के प्रस्तावकों के प्रस्तावों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें काशी के सभी वर्ग और प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें : Sanjay Nirupam : कांग्रेस पर भड़के संजय निरुपम, कहा – निकला नहीं गया इस्तीफा दिया है मैंने

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर