Lok Sabha Election 2024 : सहारनपुर जिले के नानौता ब्लॉक में आज क्षत्रिय महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस महाकुंभ में कई राज्यों से लोग शामिल हुए। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बीजेपी (Lok Sabha Election 2024) के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई।
नानौता महाकुंभ में वक्ताओं ने भीड़ को संबोधित करना शुरू कर दिया है। वक्ताओं द्वारा भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के प्रति भारी नाराजगी है। कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी शामिल हुए। देशभर में 80 टिकट काटे गए। क्षत्रिय महाकुंभ में निर्णय लिया गया कि जो भी भाजपा को हराएगा क्षत्रिय समाज उसे ही वोट देगा।
ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा
बीजेपी पर टिकट बंटवारे में लापरवाही के आरोप लगे। कहा गया कि महान विभूतियों की विरासतों का अनादर किया गया। इस बीच किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने फैसले की घोषणा की। आज सहारनपुर रोड पर बाबूपुरा गांव के पास विजयंत राणा की भूमि पर हवन-पूजन के बाद क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ का आयोजन किया गया।
आयोजकों ने कहा कि महाकुंभ में कोई वीआईपी कल्चर नहीं रखा गया। केवल क्षत्रिय समाज व अन्य समाज के प्रमुख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
महाकुंभ को लेकर आयोजक कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। नानौता में आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में भाग लेने के लिए ठाकुर चौबीसी के गांवों से लोग ग्रामीण बसों में सवार होकर पहुंचे। बीजेपी के विरोध के खिलाफ राजपूत समाज लगातार बैठकें कर रहा है। इसके अलावा 16 अप्रैल को सदरहना विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा गांव में क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा।


