राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : योगी के मंत्री का वार, विरासत में गद्दी तो मिल सकती है पर बुद्धि नहीं

by | Apr 7, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर पहुंचे और उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा। यहां योगी के मंत्री ने कहा कि राजगद्दी (Lok Sabha Election 2024) तो विरासत में मिल सकती है लेकिन अक्ल नहीं।

इस बीच बीजेपी नेता नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव के कर्मों को चाटने वाली बात सच है। योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि पहले तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि वह बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, फिर उन्होंने लगवा ली। अखिलेश यादव ने कई फैसले लिए और फिर वापस भी लिए। इस दौरान नंदी ने कहा कि जैसे ही कोई असहमति जताता है, लोग उसे अखिलेश यादव कहने लगते हैं।

ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बता ई, जानें क्या किया दावा

अखिलेश यादव की पार्टी को डीएनए विरासत में मिला है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को पालती-पोसती है। एक नारा होता था कि जहां सपा का झंडा होता है, वहां गुंडा बैठता है। इस बीच बीजेपी नेता नंदी ने कहा कि मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश यादव के जाने की चर्चा करना समय की बर्बादी है। जो लोग हिंदुस्तान से प्यार करते हैं, जो सनातन में विश्वास करते हैं, वे भाजपा और मोदी को स्वीकार करते हैं।

गौरतलब है कि गाजीपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इतने साल जेल में बिताए हों और फिर भी जनता जीतती रहे, इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जनता के बीच रहा है और उनका दर्द बांटा है।

ये भी पढ़ें : JP Nadda : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार बनारस से बरामद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर