राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : यूपी में कुछ गांवों ने किया चुनाव का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह

by | Apr 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चल रहे मतदान के बीच पीलीभीत और कैराना लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों से मतदान के बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा हुआ है। अधिकारी असंतुष्ट लोगों की शिकायतें दूर करने का आश्वासन देते हुए उनसे आज वोट करने की अपील कर रहे हैं। पीलीभीत उपजिला में तीन गांवों के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बकसपुर में ग्रामीण प्रशासन द्वारा बनायी गयी दीवार को हटाने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी इसलिए वे आज वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का दावा है कि चार हजार से अधिक मतदाता आज वोट नहीं डालेंगे। इसी तरह कैराना लोकसभा सीट के अंतर्गत एक गांव से भी मतदान बहिष्कार की खबर आ रही है।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : चार्ली चैपलिन ऑफ़ इंडिया की वीडियो देख समझे मतदान का मतलब | #election #vote

कैराना के रसूलपुर गुजरान गांव के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया है। लोगों का कहना है कि 2019 के चुनाव में 95 फीसदी ग्रामीणों ने मतदान किया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों को मुकदमे में फंसा दिया गया। पांच साल बाद भी सरकार ने उनकी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया। दोनों जगहों पर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे मतदान के लिए तैयार हों और गांव में मतदान कराया जा सके।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की इन आठ सीटों पर मतदान आज, जानिए समय और अन्य डिटेल्स

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर