Lok Sabha election 2024 : रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा सांसद प्रत्याशी राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई पार्टी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय से रोड शो पर निकले।
नामांकन के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर (Lok Sabha election 2024) भी नामांकन दाखिल करने के लिए मौजूद रहेंगे।
सोमवार सुबह से ही समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर जमा हो गए हैं और ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ जुलूस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। अमेठी में नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को शुरू हुई थी और 20 मई को चुनाव होने हैं। 27 और 28 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।
नामांकन 29 अप्रैल सोमवार से शुरू होगा और 3 मई तक चलेगा। स्मृति ईरानी ने नामांकन के लिए दो फॉर्म प्राप्त किए हैं। 29 तारीख को रोड शो के बाद वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके अलावा, तेरह अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र प्राप्त कर लिए हैं, अब तक कुल बाईस नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।


