BJP SANSAD : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बात कही है। रेसलर फेडरेशन के अध्यक्ष शरण सिंह इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यु में कही ये बात। कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं मिलने पर इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप के कारण आपको टिकट नहीं मिली, मोदी से लेकर सीएम योगी तक पर खुलकर अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने ये कहा कि पार्टी हमेशा मेरे साथ है, उनके बेटे करण सिंह को टिकट मिला। यह भी कहा कि वह इसके काबिल है और दूसरा कोई नहीं है। इस पर राजदीप सरदेसाई ने कहा अब ये वंशवाद नहीं है कांग्रेस पर आपने ही टिप्पणी की थी कि राहुल का सत्ता में आना वंशवाद है।
सीएम योगी पर कही ये बात
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के सवाल पर कहा, उनका भाग्य था इसलिए सीएम बन गए। ठाकुर पॉलिटिक्स के सवाल पर बृजभूषण शरण ने कहा, ना मैं ठाकुर नेता हुं और ना वो ठाकुर नेता है। वो संत है? उनसे पुछा गया कि मोदी से बात हुई या सिर्फ जेपी नड्डा से ही बात हुई। आपका नेता कौन है? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी है। वहीं ये पुछने पर कि क्या योगी जी आपके नेता नहीं है? इस सवाल पर भाजपा सांसद (BJP SANSAD) ने कहा कि इसपर आपको जो अंदाजा लगाना है लगा लिजिए इस पर मैं कुछ नहीं कहुंगा।
बृजभूषण शरण सिंह ने कही ये बात
कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की जगह बेटे करण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यौन शोषण के आरोप में घिरे BJP SANSADबृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर खतरा मंडराने की काफी समय से चर्चा चल रही थी। लेकिन इंडिया टुडे से बात करते हुए महिला पहलमानों से यौन शोषण मामलों को लेकर बृजभूषण ने कहा, इस केस में हम निर्दोश निकलेंगें। यह कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जान बुझकर महिलाओं को भड़काया है झूठा आरोप लगवाया है। साथ में ही बड़े उधोगपति भी इसमें शामिल हैं। लेकिन सारे आरोप गलत है, कुछ नहीं हुआ है मैंने किसी के साथ छेडछाड़ नहीं की है। सिर्फ झूठ ही झूठ है सच्चाई सामने आएगी। लेकिन अगर एक भी प्रकरण सही साबित हो गया कि मैंनें कोई सरारत की है तो स्वत: फांसी पर चढ़ जाऊंगा। जो मेरा पुर्व का बयान है उसी पर कायम हुं।


