राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election : दिल्ली की सातों सीटों पर तय हुए सियासी जंग जानिए बीजेपी-कांग्रेस और AAP  से कौन किसके सामने?

by | May 10, 2024 | अन्य, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव में दिल्ली की लड़ाई रोचक होने जा रही है। यहां बीजेपी का मुकाबला इंडिया ब्लॉक में सहयोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों से होगा। दिल्ली में कुल सात सीटें हैं। AAP के चार और कांग्रेस के तीन उम्मीदवार तय हो गए हैं। बीजेपी ने 6 नए चेहरे उतारे हैं। सिर्फ मनोज तिवारी को रिपीट किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में AAP -बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और अपने कोटे के तीनों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। अब दिल्ली की लड़ाई एकदम साफ हो गई है। एक तरफ बीजेपी है और दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक में सहयोगी AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने सात मौजूदा सांसदों में से सिर्फ मनोज तिवारी को ही इस बार रिपीट किया है। बाकी 6 नए चेहरे मैदान में उतरे हैं। जबकि AAP और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है और AAP ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस ने रविवार को अपने कोटे के तीन उम्मीदवारों घोषणा की

कांग्रेस ने रविवार को अपने कोटे के जिन तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें सबसे चर्चित नाम जेएनयू में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का है। कन्हैया को पार्टी ने उत्तर पूर्व से टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से होगा। कन्हैया 2019 का चुनाव बिहार की बेगूसराय सीट से लड़ चुके हैं। हालांकि, बीजेपी के गिरिराज सिंह के हाथों उन्हें 4,22,217 वोटों के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था बाद में वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके अलावा, चांदनी चौक से कांग्रेस ने दोबारा जयप्रकाश अग्रवाल पर दांव खेला है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट से दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े :पीलीभीत में पेड़ से टकराया ट्रक, भीषण सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 33 घायल

Lok Sabha Election दिल्ली में 25 मई को वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 25 मई (शनिवार) को वोटिंग होगी। 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है। नामांकन वापस लेने की तारीख 9 मई है। छठे चरण में ही एनसीआर की सीटें गुड़गांव, फरीदाबाद में भी वोटिंग होगी। इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे। 2019 के आम चुनाव में भी कुल सात फेज में वोटिंग हुई थी।

ये भी देखें : Udhampur kid demands to PM Modi : मोदी जी से गुज़ारिश की स्कूल, पानी और बिजली की व्यवस्था कर दें पीएम

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर