UP Lok Sabha Election : कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव की जीत के लिए 108 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महासतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन कन्नौज के महादेवी घाट के गंगा तट पर आयोजित हुआ। इस दौरान पूरे जिले से अलग-अलग क्षेत्र के ब्राह्मण जमा हुए। इस दौरान पंडितों ने उन्होंने अखिलेश यादव को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लेते हुए यज्ञ किया। देश भर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। इस बार यूपी में सात चरणों में मतदान होना है, जिनमें से तीन चरणों में मतदान हो चुका है। वहीं आगे अभी चार चरण में मतदान बाकी है। कन्नौज लोकसभा बड़ी सीट इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, कन्नौज सीट से खुद समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की जीत की कामना के लिए कन्नौज में महासतचंडी यज्ञ किया गया है। इस बार कन्नौज में मुख्य रूप से वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक और अखिलेश यादव के बीच मुकाबला होना है।
किसने किया यज्ञ का आयोजन?
इस यज्ञ का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए 108 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों ने 8 मई को महासतचंडी यज्ञ किया। आगे उन्होंने बताया कि यज्ञ के बाद अखिलेश यादव को जीत दिलाने का संकल्प भी लिया गया। ऐसे में कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव की जीत की कामना के लिए कन्नौज में महासतचंडी यज्ञ किया गया। ये महासतचंडी यज्ञ करने वाले 108 ब्राह्मणों ने किया था। अब ये यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों का कहना है उन्हें नहीं पता था कि ये अनुष्ठान अखिलेश यादव के लिए किया जा रहा था।
अखिलेश के लिए यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों ने अब कही ये बात…..
8 मई को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव की जीत के लिए 108 प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महासतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था। यह आयोजन कन्नौज के महादेवी घाट के गंगा तट पर आयोजित हुआ। वहीं इस यज्ञ में भाग लेने वाले ब्राह्मणों का कहना है कि उन्हें ये जानकारी नहीं दी गई कि ये अनुष्ठान राजनीति से प्रेरित है। यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों ने कहा कि, ‘उन्हें कहा गया था कि वहां सम्मान दिया जाएगा पर इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये यज्ञ अखिलेश यादव के लिए रखा गया है।
वहीं यज्ञ में शामिल कुछ और ब्राह्मणों ने कहा कि, हम सनातनी हैं, जो बुलाता है उसके यहां जाते हैं। उनके साथ हैं जो राम को लाए हैं। बीते दिनों अखिलेश यादव ने एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा की थी। वहीं आरोप लगा कि अखिलेश यादव के मंदिर दौरे के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर को धोया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा वाले हमें एहसास दिलाते हैं कि हम कहां खड़े हैं। मगर इससे पीडीए की लड़ाई मजबूत होगी और पीएडीए ही विजयी होगा।
कन्नौज में आज एक साथ नजर आए राहुल और अखिलेश
UP Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश में 7 साल बाद राहुल और अखिलेश एक बार फिर से एक ही मंच पर नजर आए। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। बीजेपी को शिकस्त देने के लिए दोनों दल एक बार फिर से एकजुट हो गए हैं। राहुल गांधी अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करने आज कन्नौज पहुंचे। 7 साल बाद यूपी के दो लड़के एक बार फिर से एक ही चुनावी मंच पर एक साथ नजर आए। इस दौरान अखिलेश ने कन्नौज से कहा कि राहुल गांधी आपका मनोबल बढ़ाने आए हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे।


