राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mothers Day : चीतों के इकलौते घर कूनो नेशनल पार्क में मां के साथ ऐसे अठखेलियां करते हैं नन्हें शावक

by | May 12, 2024 | आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर

चाहे इंसान हो या जानवर सभी मना रहें मद्रर्स डे इसकी एक खास झलक कूनों नेशनल पार्क में देखने को मिली। मध्यप्रदेश के कूनो जंगल में चीतों का कुनबा बढ़ गया है। भारत में तीन मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया है। इसमें आशा, ज्वाला और गामिनी है जो अफ्रीकी देशों से आने के बाद भारत में मां बनी है। इसके साथ ही भारत की धरती पर चीतों की आबादी बढ़ गई है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या 27 है। इनमें 14 चीतों का जन्म भारत में हुआ है। कूनो के जंगल में अठखेलियां करते हुए ये बड़े हो रहे हैं। मां अपने शावकों को जंगल में शिकार के गुर सीखा रही है। साथ ही उन्हें अपने साथ रखकर ट्रेंड कर रही है। मदर्स डे पर कूनो नेशनल पार्क की तरफ मादा चीता आशा का( Mothers Day) पर वीडियो शेयर किया गया है कि कैसे वह बच्चों का ख्याल रख रही है।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर

मदर्स डे से पहले आया प्यारा वीडियो

दरअसल, भारत में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशा भारत की धरती पर आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही उसका नामकरण किया था। कुछ दिनों बाद आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। आशा के शावकों से कूनो नेशनल पार्क गुलजार है। अब आशा के शावक बड़े हो गए हैं। साथ ही उम्र में भी चार महीने से अधिक हो गई है। कूनो प्रबंधन ने आशा और उसके शावकों का वीडियो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मां( Mothers Day) का उन्हें प्यार मिल रहा है।

अब खुले जंगलों में घूमने लगे हैं। साथ ही मां के साथ जंगल भ्रमण पर भी निकल रहे हैं। मां आशा भी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रख रही है। जंगल के तौर तरीके सीखा रही है। साथ ही जंगल में कैसे शिकार करना है, इसकी भी ट्रेनिंग दे रही है। शावक भी जंगल में मां के साथ खुश दिख रहे हैं। साथ ही मस्ती में जुटे हैं।

चीता मां का प्यार अद्भुत

मदर्स डे से पहले वीडियो शेयर करने का मकसद लोगों को दिखाना है कि कैसे एक चीता मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है। घने जंगल में घासों पर बच्चे अठखेलियां कर रहे हैं। साथ ही कूनो में पड़ने वाली भीषण गर्मी में ढलने की कोशिश कर रहे हैं। कूनो जंगल से विदेश से आए चीतों को भी भा गया है। चीतों का यह वीडियो काफी रोमांचकारी है। आने वाले दिनों पार्क प्रबंधन की तरफ से अन्य शावकों का वीडियो भी जारी किया जाएगा।

12 मई को मदर्स-डे (Mothers Day) है, लिहाजा हमने मां के रूप में मादा चीताओं और उनके शावकों की ममत्वमयी तस्वीर पेश करने का प्रयास किया है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर