समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दोनों प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने मिर्जापुर सीट से रमेश बिंद व रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है।
सपा ने जारी की एक और लिस्ट
इस लिस्ट में 7 प्रत्याशियों का नाम है। सपा की लिस्ट में जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा, फूलपुर से अमरनाथ मौर्या को प्रत्याशी बनाया। संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद सामने सपा ने भी निषाद प्रत्याशी उतारा है। पप्पू निषाद को टिकट दिया है। सपा ने डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, मछली शहर से प्रिया सरोज, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर कही बात
सपा मुखिया अखिलेश यादव की अंतिम मुहर लगने के बाद मिर्जापुर व रॉबर्ट्सगंज सीट पर सभी अटकलों पर विराम लग गया है। सपा की ओर से मिर्जापुर सीट से रमेश बिंद व रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को उम्मीदवार बनाया गया है। रमेश बिंद भाजपा के टिकट पर भदोही से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी ने पहले यहां राजेंद्र बिंद को टिकट दिया था। अब उनका टिकट काटकर रमेश बिंद को दिया गया है।
वहीं प्रतापगढ़ में अमित शाह ने बोला हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यह दो शहज़ादे- अखिलेश और राहुल बाबा कहते हैं कि हम आएंगे तो धारा 370 को वापस लाएंगे PM मोदी ने इस देश से आतंकवाद, नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है। PM मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। जबकि विपक्षी का कहना है कि भाजपा ने राम मंदिर को भी चुनावी मुद्दा बताया। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकवादी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था।


