राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : कन्नौज में मुस्लिम वोटर से साथ ये क्या हो रहा है? इस पर सपा ने लगाए बड़े आरोप

by | May 13, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज यानी सोमवार को 10 सीट के लिए मतदान​​​​​​​ शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच सपा ने कन्नौज में प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में मतदान होना है, जिनमें से तीन फेज में वोटिंग हो चुकी है। चौथे चरण के लिए आज यानी 13 मई को 13 सीटों पर मतदान जारी है। आज जिन 13 सीटों पर आगामी सोमवार को मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौथे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट हैं।  

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

सपा ने लगाया बड़ा आरोप

सपा ने अपने सोशल मीडिया X  पर आरोप लगाते हुए कहा  कन्नौज लोकसभा के कन्नौज में बूथ संख्या 354 पर मुस्लिम महिलाओं को वोट देने में आ रही है दिक्कत, उन्हें आधार कार्ड से वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। जिस पर सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जान बुझ कर की जा रही है। ताकि सपा का चुनावी वोट कम हो सके। मतदाताओं को किया जा रहा परेशान। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। सपा ने कहा कन्नौज लोकसभा के तिर्वा विधानसभा में बूथ संख्या 418 पर बीजेपी के लोग मतदान को प्रभावित करने का कर रहे प्रयास।

सुब्रत पाठक ने कहा सपा वाले है परेशान

कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा सपा (समाजवादी पार्टी) जिस तरह फर्जी मतदान कराते थे, कुल मिलाकर वह इस बार नहीं हो पा रहा है इसलिए वे बहुत ज्यादा परेशान हैं।

हरदोई के इस बूथ पर EVM हुई खराब

चुनाव के दौरान ऐसी सूचना मिलती ही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई शहर के वेणी माधव विद्यापीठ बूथ संख्या 272 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

दोनों कर रहीं है पति के लिए प्रार्थना

सैफई में एक ओर डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के लिए प्रार्थना कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर कन्नौज में भी भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक की पत्नी नेहा पाठक उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं। नेहा पाठक सुब्रत पाठक के साथ चुनावी प्रचार में गई थीं। उन्होंने अपने पति सुब्रत पाठक को एक शब्द में सशक्त बताया है।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में मतदान की कुल संख्या

कन्नौज लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस सीट पर सपा से अखिलेश यादव, भाजपा से सुब्रत पाठक और बीएसपी से इमरान बिन जफर चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा क्षेत्र में 19,88,125 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शहर में नगर पालिका पर पिंक बूथ बनाया गया है, जहां पर सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचने लगे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर