Fourth Phase Voting : कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी के सुब्रत पाठक भी पूरी ताकत से लगे हुए हैं। इस बीच आज कन्नौज में मतदान चल रहा है। अब सुब्रत पाठक ने चुनाव आयोग और प्रशासन से शिकायतों की झड़ी लगा दी है।
कन्नौज संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने आरोप लगाया कि बूथों पर महिलाओं को बिना घूंघट हटाए वोट देने दिया जा रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिलाओं को समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
कन्नौज विधानसभा के एस.डी. कॉलेज बूथ संख्या 288 के अंतर्गत महिलाओं को बिना घूंघट के वोट देने की नियत से फर्जी वोटिंग की जा रही है। अधिकारी उपरोक्त मामले पर तत्काल कार्रवाई करें। बाद में उन्होंने शिकायत करते हुए ट्वीट किया कि विधानसभा बिदूना ग्राम उपरेंगा के अंतर्गत बूथ संख्या 346 पर बुजुर्ग महिलाओं से जबरन सपा को वोट डलवाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने फिर शिकायत करते हुए कहा कि विधानसभा तिर्वा ग्राम उमराना के अंतर्गत बूथ संख्या 436 और 438 पर सपा समर्थक गड़बड़ी कर रहे हैं। बूथ उमराना में प्रशासन इन सपा समर्थकों की मदद कर रहा है। फिलहाल सुब्रत पाठक ने रासुका लगा दिया है। चुनाव आयोग और प्रशासन से की शिकायत अब देखना यह है कि चुनाव आयोग और प्रशासन उनकी शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।


