राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP NEWS : लाइक और फ़ॉलोअर के चक्कर में बनाई ऐसी रील, चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए क्या है पूरा मामला

by | May 14, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रील बनाना, तीन युवकों को भारी पड़ गया। तीनों युवक मिल कर अपहरण वाली रील बना रहें थें। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी सोशल मीडिया पर लाइक और फ़ॉलोअर बढ़ाने के लिए सड़क पर अपहरण वाली रील बना रहे थे। बता दें कि, जमानत पर तीनों युवकों को छोड़ दिया गया है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी आज वाराणसी में Nomination करेंगे दाखिल, हो रही तैयारी | UP |

13 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को अपहरण कर उसे कार में बैठाने की कोशिश करता दिख रहा था। जबकि वहां खड़ा तीसरा युवक पूरे अपहरण वाली रील को रिकॉर्ड कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, ये युवक सोशल मीडिया पर लाइक और फ़ॉलोअर बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा था।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election : पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कॉमेडियन श्याम रंगीला के नामांकन पर हो रहा खेल, जानिए पूरा मामला

वहीं, इस वीडियो को घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुआ लिखा कि UP नोएडा के सेक्टर 18 के भरे बाजार में एक युवक का अपहरण हो गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इस मामले की जांच करने पर पता चला कि बजार में किसी भी व्यक्ति का अपहरण नहीं हुआ है। युवक सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे,ये युवक बीते रविवार 12 मई को कार लेकर किडनेपिंग थीम पर रील बनाने के लिए नोएडा के सेक्टर 18 के बाजार में पहुंचे थे। बता दें कि इस दौरान अपने ही एक युवक को खींच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, युवकों का नाम  दीपक, अजीत और अभिषेक बताया जा रहा है।

इस हरकत को पुलिस ने उन तीनों युवक को पब्लिक जगह पर शांतिंभंग करने की कैटेगिरी में माना है। इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि, तीनों को कुछ समय बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर