Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी पारा काफी हाई हो गया है और पांचवें चरण में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश में हाई प्रोफाइल रायबरेली सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव से हुआ है। गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी अजेय रही हैं, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत चुनाव दर चुनाव कम होता चला जा रहा है। भाजपा ने रायबरेली में जिस तरह तेजी से अपने पैर पसारे हैं, ऐसे में क्या राहुल गांधी रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
लोकसभा सीट में रायबरेली गांधी परिवार का परंपरागत गढ़ माना जाता है। प्रियंका गांधी से लेकर राहुल गांधी तक रायबरेली के साथ गांधी परिवार का 103 सालों का पुराना सियासी रिश्ता बताया जाता है। आजादी के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हुऐ तो इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़े और जीतकर सांसद बने थे, उसके बाद से रायबरेली को इंदिरा गांधी ने अपनी कर्मभूमि बना ली। बता दें कि 1967 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी ने यहां से जीत हासिल की। इसके बाद 1971 के चुनावों में भी इंदिरा गांधी यहां से जीत हासिल की थीं, हालांकि 1977 के चुनाव हार गईं थीं। 1980 में फिर से जीत हासिल की लेकिन उन्होंने सीट छोड़ दी। 2004 में 44 साल बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली को अपना राजनीतिक क्षेत्र बनाया और अब अपने बेटे राहुल गांधी को सौंप दिया।
लोकसभा सीट में रायबरेली वो सीट है, जहां पर 72 साल के सियासी इतिहास में 66 साल कांग्रेस के सांसद रहे हैं। अब तक हुए 20 चुनाव में 17 बार कांग्रेस की वहां से जीत हुई है। रायबरेली से 72 साल में गांधी परिवार से चार लोग सांसद का चुनाव लड़े। 20 साल तक रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया और जब राज्यसभा सदस्य चुनी गईं तो उन्होंने रायबरेली के जनता को एक पत्र लिखा कि ये परिवार दिल्ली में अधूरा है, जो सिर्फ रायबरेली आकर पूरा होता है। रायबरेली सीट का जिम्मा अब राहुल गांधी को सौंप दिया है। रायबरेली को गांधी परिवार अपने आपको चट्टान की तरह जुड़ा हुआ मानता है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने अपने पैर पसार रहे हैं, उसके चलते 2024 में रायबरेली में राहुल गांधी के लिए आसान नहीं है अपनी मां सोनिया का रिकॉर्ड तोड़ना।


