Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जमकर भाजपा पर जुबानी हमला बोला।
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मुद्दे पर दोनों की राय अलग-अलग नजर आई। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के 400 सीटों के दावे पर टिप्पणी की। अरविंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि ये आरक्षण को हटाना चाहते है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार ,राजस्थान ,पंजाब सब जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीट कम होती जा रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मत से वोट देकर विजयी बनाये।
अरविंद केजरीवाल ने किया दावा
हालांकि जब अखिलेश से भाजपा के 400 पार नारे का जिक्र किया तब उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 143 सीट पाएगी। उनका कहना है, 400 पार का नारे का मतलब, 543 में से 400 पार जो बचा वह उनका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 220 से कम सीटें मिलती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये दावा किया है कि ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कही ये चार बातें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कही ये चार बातें, चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे है। अगर भाजपा जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में सीएम के पद से हटा दिया जाएगा। और इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे। देश भर से जो आंकड़े आ रहे, उससे ये साफ दिखाई दें रहा है कि, 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है।


