Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश बीते रविवार को एक पत्र में दो पूर्व न्यायाधीशों ने राहुल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन डिबेट चैलेंज करने को कहा गया था। जिस पर राहुल गांधी ने कहा था, वो इसके लिए तैयार है। अगर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी तैयार है तो उन्हें जरूर बताया जाए। भाजपा की ओर से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण अभी तक स्वीकार नहीं किया है।
56 इंच के सीने में नहीं है हिम्मत- जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री से बहस का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिखे पत्र के पांच दिन बीत चुके है। लेकिन 56 इंच के सीने ने निमंत्रण अभी तक स्वीकार करने का हिम्मत नहीं जुटाए है। राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था और यह भी कहा कि देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें जरूर भाग लेंगे।
भाजपा नेता ने किया राहुल गांधी पर पलटवार
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा था, वो कौन हैं, जिनसे पीएम नरेंद्र मोदी बहस करें। वो कांग्रेस पार्टी के पीएम उम्मीदवाद भी नहीं हैं, INDIA गठबंधन की तो बात ही हटा दें। उन्हें पहले तो खुद को अपने पार्टी के पीएम उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। उन्हें यह कहना चाहिए कि उनकी पार्टी हारती है,(Lok Sabha Elections) तो उसकी जिम्मेदारी वो खुद होगें। इसके बाद वो पीएम को बहस के लिए बुलाएं।


