रणबीर कपूर ‘एनिमल’ के बाद से काफी सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं। उनकी एनिमल मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी रामायण में एक साथ नजर आने वाले है। बता दें कि इसी बीच डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अगली फिल्म ‘रॉकस्टार’ के सीक्वल बनाने का इशारा कर दिया है।
साल 2011 में रणबीर कपूर की मूवी ‘रॉकस्टार’ आई थी। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस फाकरी लीड रोल में थीं। इस मूवी को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और हिट भी साबित हुई थी। इस मूवी को रणबीर कपूर के करियर का टर्निंग प्वाइंट भी कहा जाता है। रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता लिया था। अब फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस फिल्म की सीक्वल बनाने की बात कही है।
इम्तियाज अली अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में भी एआर रहमान ने म्यूजिक तैयार किया था। और वो कई फिल्मों में इम्तियाज़ के साथ काम कर चुके हैं। इम्तियाज अली और एआर रहमान का एक इंटरव्यू सामने आया है।
रॉकस्टार सीक्वल पर क्या बोलें एआर रहमान
इस इंटरव्यू में एआर रहमान ने इम्तियाज अली से फिल्म ‘रॉकस्टार’ को लेकर सवाल किया कि क्या वो इसका सीक्वल बनाएंगे। इम्तियाज अली ने जवाब देते हुए कहा, फिल्म के सीक्वल को लेकर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स दिया। इस पर एआर रहमान ने इम्तियाज को ‘रॉकस्टार 2’ फिल्म के लिए क्राउडसोर्सिं का सुझाव दिया।


