Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की वायनाड सीट पर वोटिंग के बाद राहुल ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी पर्चा भरा है। रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने यहां जीत के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है। बता दें कि इस बार राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होनें 2019 में राहुल ने वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ा था। अमेठी से वो चुनाव हार गए थे, हालांकि वायनाड से उन्होंने चार लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही जगहों से चुनाव जीतते हैं तो वो किस सीट से सांसद बने रहेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे।
राहुल गांधी अगर रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से चुनाव (Lok Sabha Elections) जीतते हैं तो वो कहां से सांसद बने रहेंगे इसका संकेत कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने दे दिया है। उन्होंने इशारों में बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : UP Politics : 17% आबादी तय करती है किसके सर चढ़ेगा सत्ता का ताज, जानिए अब तक के समीकरण
सभा के बीच भावुक हुई सोनिया गांधी
बता दें कि सोनिया गांधी 17 मई (शुक्रवार) को रायबरेली में बेटे राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पहुंची थी। इस दौरान सभा के बीच उन्होंने भावुक भाषण दिया और रायबरेली से अपने परिवार के बरसों पुराना रिश्ता होने का भी जिक्र किया। उन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर अपने कार्यकाल के बारे में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी यही शिक्षा दी है कि सबका आदर करो और कमजोरों के न्याय के लिए लड़ो।
सोनिया गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि “रायबरेली की जनता को अपना बेटा सौंप रही हूं, जैसे आपलोगों ने मुझे अपना माना था, वैसे ही आप राहुल को अपना मानकर रखना। राहुल कभी भी आपलोगों को निराश नहीं करेगा।


