रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल (IPL) 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में हुई थी। CSK को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट दिया। जिसमें RCB ने CSK को 27 रनों से हरा कर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। आईपीएल IPL 2024 के मैच में CSK को 27 रन से हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीमों में शामिल हो गई।
RCB ने किया जबरदस्त वापसी
बता दें कि 8 में से 7 मैच हारने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जबरदस्त वापसी की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को प्लेऑफ से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। बेंगलुरु ने जबरदस्त अंदाज में चेन्नई को 27 रन से हरा कर, प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। इस बार महेंद्र सिंह धोनी भी RCB से ये जीत नहीं छीन सके।
यश दयाल ने पलट दी बाजी
RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए CSK के खिलाफ कम से कम 18 रनों से जीत की जरूरत थी। यानी CSK यदि 201 रन भी बना लेती तो RCB को पछाड़ वो प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए CSK को आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा रहते तो CSK के लिए ये जीत मुश्किल नहीं थी। मगर तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरी ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करके पांच बार की चैम्पियन CSK का सपना चकनाचूर कर दिया।
बता दें कि आखिरी ओवर में यश दयाल की पहली गेंद पर धोनी ने 110 मीटर लंबा छक्का लगाया। हालांकि दयाल ने अगली ही गेंद पर धोनी को आउट करके RCB को राहत दिलाई। उसके बाद शार्दुल ठाकुर बैटिंग करने आए। तीसरी गेंद पर शार्दुल कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी में जडेजा दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।


