राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update : अभी और सताएगी गर्मी…अगले तीन दिनों तक हीटवेव का कहर, जानिए दिल्ली, गुजरात समेत बाकी राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

by | May 19, 2024 | अन्य, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर

Weather Update : दिल्ली समते पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रतिदिन पारा 44 डिग्री को पार कर रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट। 

देश में हर तरफ गर्मी का सितम जारी है। गर्मी की बात करें तो राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी ने लोगों का घर में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली में तो बीते 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया और बीते शनिवार को पारा 47 डिग्री को पार कर गया। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री को पार कर रहा है। चाहे बात उत्तर प्रदेश की हो, बिहार की हो राजस्थान की हो या हो गुजरात की। चलिए जानते हैं कि गर्मी का कहां जारी किया गया है। गुजरात के कई शहरों में गर्मी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा। गुजरात में सबसे अधिक 44.7 डिग्री तापमान सुरेंद्रनगर जिले में दर्ज हुआ. इसके अलावा गुजरात के बनासकांठा में 44.4, अहमदाबाद में 44.2, गांधीनगर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

गुजरात के 12 जिलों में गर्मी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग(Weather Update) ने अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर, भुज, अमरेली में ऑरेंज अलर्ट तो सूरत, भावनगर, द्वारका, पोरबंदर, वलसाड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के अलग-अलग जिलों में अगले एक हफ्ते तक इसी तरह असह्य गर्मी जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक रामाश्रय यादव के अनुसार आने वाले सात दिनों में मौसम ड्राई रहेगा। सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव रहेगा। गुजरात में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। आने वाले पांच जिलों में गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं है। गुजरात के भुज, राजकोट, अमरेली, कंडला, महुआ, केशोद, वल्ल विध्यानगर में गर्मी का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है, जो अगले कुछ दिनों में एक से दो डिग्री तक बढ़ भी सकता है।

मौसम विभाग(Weather Update) के अनुसार 19 मई से लेकर 24 मई तक दिल्ली में लू चलने की आशंका है। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर