राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा – अगर मायावती का मिला साथ तो इंडिया गठबंधन की बन जाएगी बात..

by | May 21, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर देश के सबसे अधिक सीटों वाले राज्य यूपी में सियासी गर्मागर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर अभी भी वोटिंग होनी बाकी है। अखिलेश यादव ने इससे पहले ही बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। अखिलेश यादव इस चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में हैं।

ये भी देखें : Tejaswi Yadav on PM Modi : तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर बड़ा बयान | Bihar News |

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और कन्नौज सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने मायावती की अगुवाई वाली बसपा से इंडिया गठबंधन की मदद करने की गुजारिश की है। सपा के प्रमुख का कहना है कि इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से सरकार बनाएगा।

ये भी पढ़ें : Rajiv Gandhi Death Anniversary : आज के दिन ही हुई थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या, सभा के दौरान हुआ विस्फोट और..

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा, मैं बहुजन समाज पार्टी से अनुरोध करूंगा कि वो संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की मदद करें। इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से सरकार बनाएगा। सपा प्रमुख के ओर से ऐसा बयान उस समय में आया है जब कुछ घंटे पहले ही पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ है। चुनाव में सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव भी लड़ रहे हैं।

बसपा प्रमुख मयावती चुनावी रण में अकेले मुकाबले में उतरी है। बसपा न तो इंडिया गठबंधन के साथ है और न ही एनडीए का हिस्सा है। छठे और सातवें लोकसभा चुनाव चरण में उत्तर प्रदेश की कई अहम सीटों पर वोट डाले जाने हैं। इसके अलावा कई और राज्यों की सीटों पर वोटिंग होनी बाकी है।

सोमवार को अखिलेश यादव ने बस्ती और डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली की। जहां, उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव बहुत अलग होता चला जा रहा है। इस चुनाव को देखने से लग रहा है कि जनता ने हर सीमाएं तोड़ दीं। इंडिया गठबंधन को पूरी तरह से समर्थन करने के लिए जनता निकल पड़ी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर