पूर्व विधायक ने सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने पर पहली प्रतिक्रिया आई है। साल 2019 में मेनका गांधी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह 14,526 वोट से हार गए थे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।
चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि यहां कोई बाहुबली नहीं बचा है। उन्होनें ये भी कहा है कि जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा।
मेनका गांधी पर भड़के सपा नेता
निजी मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि अगर अपने लोगों के लिए लड़ना बाहुबल है तो हां मैं बाहुबली हूं। अगर मैं अपराधी हूं तो 5 साल मेनका गांधी सांसद रहीं। उनके बेटे भी पांच साल सांसद रहे, तब तो उन्हें मुझमें कोई कमी नहीं दिखी। चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने ये भी कहा कि जनता बराबर का हिसाब करेगी।
सपा प्रमुख से की मुलाकात
पूर्व विधायक और बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह के अखिलेश यादव से मुलाकात की तस्वीर पर साझा करते हुए सपा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सुल्तानपुर के पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने भेंट कर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सपा में शामिल होने की घोषणा की हैं।


