राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : मेनका गांधी ने अपने बेटे की तुलना राहुल गांधी से करने पर कहा ‘वरुण तो काफी समझदार लेकिन राहुल गांधी तो…’,

by | May 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : गांधी परिवार की छोटी बहू मेनका गांधी ने अपने बेटे वरूण गांधी के इंटेलिजेंस लेवल को पर बात की। साथ ही गांधी परिवार को लेकर उनके मन में जो कसक है वो निकल कर भी सामने आई है।सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने वरुण गांधी और राहुल गांधी की तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने वरुण गांधी और राहुल गांधी की तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का इंटेलिजेंस लेवल हाई है।  मेनका गांधी से सवाल पुछने पर कहा कि अगर वरुण गांधी में इंटेलिजेंस लेवल हाई है। ऐसे में राहुल गांधी के पास जो जगह है वो अगर वरुण गांधी के पास होती तो क्या होता? इसके जवाब में मेनका गांधी ने कहा कि ये अगर-मगर में क्यों पड़ना है। वरुण गांधी का इंटेलिजेंस लेवल हाई है, लेकिन किस्मत भी तो एक चीज होती है। ऐसे में जो भी है वो ठीक ही है।

ये भी पढें : Lok Sabha Election 2024 : आज जनता करेगी UP की 14 सीटों पर उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, यहां देखिये प्रत्याशियों की सूची

मेनका गांधी ने आगे कहा कि इस बार भी बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत से जीत मिलेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और उनके चुनावी वादों पर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि महिलाओं के खाते में खटाखट पैसे आऐंगें।  मेनका गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के महिलाओं के खाते में खटाखट पैसे जाने वाले बयान पर कहा कि पैसा कहां से आएगा। इसे हम लोग शेखचिल्ली या हांकना कहते हैं। हाल ही पीएम मोदी ने भी खटाखट वाले बयान पर तंज कसा था।

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूट कर बिखर जाएगा खटाखट खटाखट। हार के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ या दिल्ली वाले हों, ये शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे ‘खटाखट खटाखट। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की तरह राहुल गांधी रायबरेली से भी भाग जाएंगे, क्योंकि देश के लोग हमारे साथ हैं। चार जून के बाद मोदी सरकार बनेगी।

ये भी देखें : Mayawati in Lucknow : लखनऊ से मायावती ने किया मतदान फिर कहा EVM ..? | Lucknow | Mayawati | Election

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर