Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। वहां पांच चरण के चुनाव हो चुकी है। छठवें चरण के लिए 25 मई को मतदान होनी है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियो के नेता प्रचार प्रसार में जमकर जुटे हुए है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने आज (22 मई) जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर पहुंच कर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग पाकिस्तान का राग अलाप रहे वो 4 जून के बाद बोरिया बिस्तर पैक करो और जाओ पाकिस्तान, पाकिस्तान में जाकर भीख मांगों। बता दें कि सीएम योगी विपक्ष पार्टीयो पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान में यह भी कहा कि विपक्ष पार्टी पाकिस्तान की बात करता है, वो कहते है उनसे डरो। उन्हें यह नहीं पता है कि भारत दुनिया की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्तिशाली देश है। भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है। पाकिस्तान के 23 करोड़ लोग अन्न के मोहताज है और जो लोग भी पाकिस्तान का राग लाप रहे है वो 4 जून को बैग पैक कर पाकिस्तान चले जाओ। बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष विरासत टैक्स के माध्यम से विपक्ष आपकी सारी संपत्ति को बांग्लादेशी और रोहिंग्या में बाट देगा। विरासत टैक्स कुछ और नहीं औरंगजेब का जजिया कर है। कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुसी हुई है।
सीएम योगी ने कंसा कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी ने कहा है कि एक तरफ राम भक्त है जो भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाना चाहते है। दूसरी तरफ राम विरोधी है जो राम का विरोध तो करते ही है। राजनीति में लोग इस हद तक गिर जाते है कि भारत की ही विरोध करते है। कांग्रेस के जितने भी पार्टनर हैं, वे दागी दल हैं, भ्रष्ट दल हैं, और परिवार के दल हैं। पूरा भारत देख रहा है कि किस तरह नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में उन्होंने भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सबके सामने उभरा है।


