राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update : राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, जानिए क्या होता हीटवेव

by | May 22, 2024 | आपका जिला, ख़बर, टॉपिक

Weather Update : भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कोटा में लू के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश में तेज गर्मी के साथ अब हीटवेव का दौर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से 4 दिन तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में भी आज लू चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में आने वाले 4-5 दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा लू की चेतावनी वाले राज्यों में में तापमान भी 44 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी दिल्ली में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कि इस साल का सबसे अधिक तापमान है। गर्मी के इस प्रचंड प्रकोप ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सरकारी और निजी कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on Election 2024 : पीएम मोदी के ‘खटाखट खटाखट’ का अखिलेश का ‘फटाफट फटाफट’ जवाब | UP

वहीं, दूसरी ओर केरल में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में यहां पर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया है।

हीटवेव के इस संकट के समय विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि वे हीटवेव के प्रभाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा – 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है AAP

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर