राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

अगर आप है जान्हवी कपूर – राजकुमार के फैन, मिस्टर एंड मिसेज माही आपके लिए, यहां जानिए फिल्म के बारे में खास बातें

by | May 23, 2024 | ट्रेंडिंग, मनोरंजन

जान्हवी कपूर आने वाली अपनी नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साल 2018 में जान्हवी कपूर धड़क से अपनी पहली फिल्म की शुरुआत की थी। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर राजकुमार राव के साथ अपनी नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

राजकुमार और जान्हवी की नई फिल्म की ट्रेलर लोगों को काफी पंसद आ रही है। जान्हवी की नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi on AAP Leader : सुधांशु त्रिवेदी का मुख्य आप नेताओं पर बड़ा बयान | AAP | BJP |

कहानी माही के बारे में है जो क्रिकेटर बनना चाहता है। मिस्टर एंड मिसेज माही में जान्हवी कपूर न केवल अपनी एक्टिंग का हुनर ​​दिखाएंगी, साथ ही अपने क्रिकेट कौशल का भी प्रदर्शन करेंगी, जिसे उन्होंने दो साल की समर्पित ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत से निखारा है। हालांकि इस भूमिका को तैयारी करना जान्हवी कपूर के लिए आसान नहीं था। एक खिलाड़ी की उत्कृष्टता हासिल करने के लिए जान्हवी को शारीरिक चुनौतियों को पार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Heat Wave: भीषण गर्मी से जूझ रहा भारत, पारा पहुंचा48 डिग्री, मौसम विभाग का इन इलाकों ने रेड अलर्ट

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के निर्माताओं ने सोमवार को भावनाओं से भरपूर दूसरा गाना ‘ अगर हो तुम’ रिलीज़ हुआ, जिसमें प्यार और साझेदारी की भावना पर ज़ोर दिया गया है। इस गाने में राजकुमार और जान्हवी के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखाया गया है।

जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया और कौसर मुनीर द्वारा लिखा गया है, यह गाना को जयपुर के खूबसूरत जगह पर फिल्माया गया है, जिसमें महिमा (जान्हवी) और महेंद्र (राजकुमार) के रिश्ते की यात्रा को दिखाया गया है। फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर