राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

कस्टम अधिकारी बताकर करता था ठगी, लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

by | May 23, 2024 | क्राइम, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश लखनऊ (Lucknow) से एक फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि लखनऊ से गिरफ्तार आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी बताकर लोगों से रकम हड़पता था। कई लोगों को उसने अब तक अपना शिकार बनाया है और उनसे रुपए ऐंठे है। वहीं उसने निरंजन सिंह शख्स को भी अपना शिकार बना कर उससे 30.50 लाख रुपए ठगे है। घटना के बाद पीड़ित ने गाजीपुर थाने में अपना शिकायत दर्ज करवाया।

ये भी देखें : Pramod Krishnam on Election 2024 : जो काम बीजेपी नहीं कर सकी वो राहुल गांधी ने कर दिखाया | Election

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में साइबर टीम को इसपर बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर टीम ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठग ने करीब 30.50 लाख रुपए की साइबर ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : अनजान फ़ोन आए तो हो जाए चौंकन्ने, स्कैमर्स ने अपनाया नया रास्ता, SHO बन कहा – रेप के आरोप में बेटे को जेल.. ऐसे बना रहे लोगों को निशाना हो जाएं सतर्क

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी बताता था। उसने निरंजन सिंह से कंबोडिया से आए पार्सल में गड़बड़ी बताकर 30.50 लाख रुपए ऐंठे थे। बता दें कि आरोपी का नाम राजीव भसीन बताया जा रहा है।जिसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात सहित और अन्य प्रदेश के लोगों से भी रुपए ऐंठ चुका है। फिलहाल अभी फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी राजीव भसीन लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर