Lok Sabha Election phase 6 Voting : देश में लोकसभा चुनावी (Lok Sabha Election) महौल चल रहे हैं, इस बार चुनाव 7 चरणों में पूरे होने हैं। बता दें कि 7 चरणों में से 5 चरणों का मतदान पूरा हो गया है और छठे चरण के लिए 25 मई (शनिवार) को वोटिंग होगी। छठे चरण के लिए गुरुवार 23 मई को शाम 6 बजे चुनाव का प्रचार प्रसार बंद हो चुका है। 25 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, आजमगढ़, संतकबीर नगर, जौनपुर, डुमरियागंज, बस्ती, मछलीशहर, लालगंज और भदोही शामिल हैं।
इस बार इन 14 सीटों पर 162 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इन 14 सीटों के लिए 470 प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दर्ज किया था, हालांकि जांच के बाद सिर्फ 164 प्रत्याशी ही योग्य पाए गए। जिसमें से 2 प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में ना उतरने का फैसला लिया और नामांकन वापस ले लिया।
इलाहाबाद से बीजेपी ने नीरज चोपड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2019 में यहां से बीजेपी से रीता बहुगुणा जोशी चुनाव जीती थीं। सुल्तानपुर में एक बार फिर से मेनका गांधी पर बीजेपी ने अपना भरोसा जताया है। बता करें अम्बेडकर नगर की तो इस बार बीजेपी ने यहां से रितेश पांडेय को मैदान में उतारा है।
क्या बाहुबली नेता बीजेपी को फायदा दिला पाएंगे?
साल 2019 में रितेश पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट से चुनाव लड़े थे और जीत भी हासिल की थी। आजमगढ़ से बीजेपी ने इस बार भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश यादव उर्फ ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है। आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में दिनेश यादव ‘निरहुआ’ यहां से सांसद चुने गए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से एक बार फिर अपने भाई धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाया है।
वहीं, इस बार जौनपुर में रोमांचक मुकाबला होने की आशा लगाई जा रही है। यहां बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने बहुजन समाज पार्टी को समर्थन न देकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का ऐलान किया है। वहीं, बीजेपी ने यहां से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया हैं।


