Ghaziabad : गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा सेक्टर 4 (Ghaziabad) में धड़ल्ले से किया जा रहा है नशे का कारोबार। आपको बता दे की न्यायालय कार्यालय इंदिरापुरम से मात्र 300 मीटर की दूरी पर गांजे का कारोबार फल-फूल रहा है। वसुंधरा में धड़ल्ले से गाँजा बेचकर युवाओं को नशे की तरफ आकर्षित किया जा रहा है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि किस तरह से खुलेआम गाँजा बेचा जा रहा है।
सवाल ये है कि गांजा किसकी सरपरस्ती से बेचा जा रहा है। ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है ? पुलिस को जरा भी अंदाजा नहीं है कि यहाँ नशे का कारोबार किया जा रहा है? मामले का वीडियो भी मौजूद है। अब सवाल ये है कि वीडियो का सज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर पुलिस का चाबुक चलता है या फिर पुलिस अभी भी मौन रहेगी ये देखने वाली बात होगी।


