राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 6th Phase Voting : वोटिंग के एक घंटे बाद आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने किया बड़ा ऐलान

by | May 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 6th Phase Voting : आज यानी शनिवार को छठे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस बीच धर्मेंद्र यादव ने बड़ा दावा दिया है..

 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग चल रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, लालगंज आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। इस बार इन 14 सीटों पे 162 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 14 सीटों के लिए 470 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा था, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 164 उम्मीदवार ही योग्य पाए गए।

ये भी पढ़ें : अगर आप है जान्हवी कपूर – राजकुमार के फैन, मिस्टर एंड मिसेज माही आपके लिए, यहां जानिए फिल्म के बारे में खास बातें

सपा प्रत्याशीधमेंद्र यादव इस बीच पोलिंग बूथों का जायजा लेते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों को बिल्कुल चेक करना पड़ेगा। जो लाइन में लोग लगे हैं उनसे बात कीजिए। प्रशासन के लोग बदनीयती से स्लो वोटिंग करा रहे हैं। समाजवादी लोगों के वोटर हैं। पूरा इलाके में तिकड़म कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के 15 महीने में खूब काम करने के दावे का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने तंज कसा और कहा कि 15 महीने पहले तो आजमगढ़ था ही नहीं उन्होंने ही बसाया है। ये उनका बड़बोलापन है। बताएं रोजगार कहां है किसानों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ी?

वोटिंग के एक घंटे बाद ही आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने मीडिया टीम से बात करते हुए आरोप लगाया कि मुझे साफ दिख रहा है कि एकतरफा समर्थन इंडिया गठबंधन को है। हमारी सरकार 4 जून को बन रही है। बीजेपी जा रही है। देश का लोकतंत्र बचेगा, संविधान, आरक्षण बचेगा, जाति जनगणना होगी, अग्निवीर स्कीम खत्म होगी। उन्होंने आजमगढ़ में बीएसपी की दावेदारी को भी खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कहीं से भी यह मुकाबला त्रिकोणीय नहीं लग रहा है।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav Rally Clash : अखिलेश, राहुल के भाषण में मची भगदड़,क्या बीजेपी की थी साजिश? | Election

वोटिंग के बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया X पर अपील की। 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हर मतदाता से ये अपील है कि वो संविधान लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए अपने विवेक का प्रयोग करे और अपना वोट जरूर डाले।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर