Varanasi Lok Sabha News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और देश के सभी लोकसभा सीटों की तुलना में वाराणसी से सबसे बड़ी जीत पीएम नरेंद्र मोदी को दिलाने के लिए भाजपा ने पूरी तरह से ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में अब पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई चिट्ठी वाराणसी के दो हजार घरों तक पहुंच रही है, जिसमें वोटरों से 1 जून कों मतदान करने के साथ ही भाजपा के समर्थन में वोट करने की भी अपील की गई है। जानकारी के अनुसार अब तक यह खास चिट्ठी 500 से अधिक घरों तक भेजा जा चुका है। वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी कौशल कांत मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की चिट्ठी बांट जा रही है।
पीएम मोदी ने लिखा काशी वासियों के लिए पत्र
चिट्ठी बांटने की जिम्मेदारी BHU के प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्रा की तरफ से निभा रहे है। जानकारी के अनुसार – पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अपने वाराणसी वासियों के लिए एक खास चिट्ठी भेज रहें है जिसमें वाराणसी के लगभग 2000 अलग अलग घरों तक इस पत्र को पहुंचाऐं जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक यह चिट्ठी 500 से अधिक घरों कों भेजा जा चुका है जहां खुद भाजपा के कार्यकर्ता लोगों घर घर जाकर उन्हें यह चिट्ठी सौंप रहे हैं।
इस चिट्ठी में प्रमुख तौर पर एक संदेश लिखा है – 1 जून तक अपने परिवार के सदस्यों और संस्था के लोगों को बूथ तक लेकर आए। अपका एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में हो। जो कुछ कर पाया हूं वो बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से हो पाया है और
आगे बहुत कुछ करना बाकी है। 2024 का चुनाव बहुत मायने में खास है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी के सांसद के साथ-साथ एक बेटे के रूप में काशी वासियों से समर्थन मांगा रहा हूं।


