Lucknow : लखनऊ के विभतिखंड के एक अपार्टमेंट में अचानक गोह के दिखाई देने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि ये गोह मल्हौर पुलिस चौकी के पास बने यश हाइट्स टावर के सेकेंडफ्लोर से थर्ड फ्लोर पर पंहुच गया। यहां एक अपार्टमेंट के पास अचानक मगरमच्छ सा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। इससे यहां रहने वाले लोगो में हड़कम मंच गया। किसी को समझ नही आया की आखिर ये जानवर क्या है और यहां कैसा आ गया?
जानिया पूरा मामला
लखनऊ के विभतिखंड के एक अपार्टमेंट में अचानक गोह के दिखाई देने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अचानक इलाके में गोह दिखने से आसपास के लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी है। वन विभाग की टीम ने गोह को दबोचा, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
वन विभाग की टीम ने दबोचा
वन विभाग की टीम ने अपने सुझ- बुझ से उसे पकड़ लिया है। जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लखनऊ के विभतिखण्ड के विकल्प खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर में एक गोह जैसा जीव के मिलने हड़कंप मच गया। आश्चर्य की बात यह रही कि वह जीव नीचे से रेंगकर ऊपर पहुंच गया। उसे देखते ही उस फ्लोर के लोगों में दहशत फैल गयी। आनन-फानन पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जू निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि यह मगरमच्छ नहीं गोह है, जो आमतौर पर हमलावर नहीं होती है। डीएफओ की टीम मौके पर है। किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है। डीएफओ सितांशु पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उसे पकड़ लिया गया है।


