CM Yogi : लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण अभी बाकी है इसी बीच सीएम योगी का एक बयान सामने आया। जिसमें विपक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का बीजेपी का दावा और दूसरी तरफ अखिलेश यादव का तंज कि बीजेपी सिर्फ क्योटो ही जीतेगी के सवाल पर सीएम योगी ने कहा चलिए वो यह तो मान रहे हैं कि काशी हम जीत रहे हैं।
बीजेपी का यूपी की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं विपक्ष का कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा देगी। सीएम योगी ने कहा कि मैं एक योगी हूं। सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े. Lok Sabha Election 2024 : सपा नेता नारद राय ने की अमित शाह से मुलाकात, बोले अखिलेश मेरा नाम भूल गए, नारद राय ने छोड़ी सपा
देश का मंत्र बन चुका है 400 पार का नारा: सीएम योगी
400 पार नारे के सवाल पर सीएम योगी ने कहा विश्वास नहीं बल्कि यह होना है। यह देश का मंत्र बन चुका है। उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम पूरे देश में हर तबके के द्वारा, हर समुदाय के द्वारा इस नारे को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर मोदी जी की लोकप्रियता, 10 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्य, इन सबको ध्यान में रखकर, विरासत भी विकास भी, सुरक्षा भी सम्मान भी, स्थानीय स्तर पर विकास भी और गरीब कल्याण भी, इन सबको ध्यान में रखते हुए जनता जनार्दन इस नारे को हकीकत में बदल रही है।
वैसे भी मैं एक योगी हूं…
उन्होंने कहा कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो फिर एक बार मोदी सरकार और 400 का इस लक्ष्य को हम एनडीए के साथ हासिल करेंगे। विपक्ष की ओर से चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाए जाने के दावों के सवाल पर उन्होंने कहा विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वह आपस में बांटने की राजनीति कर रहा है। वैसे भी उन्होंने हमेशा विभाजन किया है। पहले कांग्रेस ने देश को बांटा, फिर इन्होंने क्षेत्र के आधार पर, भाषा के आधार पर बांटा और इस चुनाव में जाति के आधार पर बांटकर इन्होंने अनेक प्रकार के प्रोपेगेंडा किए।
उन्होंने कहा यह विपक्ष का एक प्रोपेगेंडा है। वैसे भी मैं एक योगी हूं और मेरे लिए सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना, जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए हम राजनीति और सार्वजनिक जीवन में आए हैं उनके लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।
अबकी बार 400 पार, 80 बनेगा इसका आधार
उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हम कन्नौज जीते थे और इस बार भी जीतेंगे। आजमगढ़ पिछली बार भी हम जीते थे और इस बार भी जीतेंगे। मैनपुरी में भी बीजेपी जीतेगी… 80 बनेगा आधार अबकी बार 400 पार। इसके बाद वो कहेंगे गोरखपुर, फिर वो कहेंगे मैनपुरी, कन्नौज, आजमगढ़ ये सब जब बीजेपी के हिस्से में हैं और एनडीए के पार्ट हैं तो स्वाभाविक रूप से बीजेपी 80 में से 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा अबकी बार 400 पार हो के रहेगा क्योंकि ये अब देश का मंत्र बन चुका है।


