राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghosi : पीएम मोदी ने परखी अरविंद राजभर की फिटनेस, देखें पूरा वीडियो

by | May 29, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ghosi : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में अब बस दो दिन ही बचे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो घोसी लोकसभा क्षेत्र का है जहां पीएम मोदी सुभासपा पार्टी के प्रत्याशी और ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। भाषण देने के बाद मोदी मंच पर सहज मूड में दिखे और अरविंद राजभर से बातचीत की और ओपी राजभर को रोकने का इशारा करते हुए उनसे कुछ कहा।

इस दौरान सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर भी मौजूद थे। वीडियो में अरविंद के झुकने पर मोदी उनका हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ओपी राजभर की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने उन्हें वापस बुलाया। इस दौरान मोदी ने अरविंद राजभर के बाएं हाथ पर मुक्का मारा। मुक्का लगने पर अरविंद और उनके आसपास मौजूद लोग हंस पड़े।

ये भी देखें : Shehzad Poonawalla on Kejriwal : शहजाद पूनावाला ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना | Breaking News |

मंच से उतरते समय अरविंद ने मुक्का मारने के बारे में बताया, 2016 से मोदी के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया और बताया कि कैसे मोदी अक्सर हल्के-फुल्के अंदाज में उनका अभिवादन करते हैं, कभी गले मिलते हैं या अपनी बांह उनके गले में डालते हैं और कभी-कभी मुक्का भी मारते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच पर मुक्का मारना उन दोस्ताना इशारों में से एक था। मुक्का मारने के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने अरविंद के नेतृत्व में घोसी के विकास पर पूरा भरोसा भी जताया।

ये भी पढ़ें : UP Lok Sabha Election 2024 : 4 जून को सत्ता में कोई भी आए, यूपी की ये सीटें रचेंगी इतिहास, इन उम्मीदवारों का दर्ज होगा नाम

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर