UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा कहा है कि 4 जून को परिणाम वाले दिन भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने निजी समाचार एजेंसी से कहा- आज, ‘400 पार’ आम आदमी के लिए मंत्र बन गया है। ‘फिर एक बार मोदी सरकार- अबकी बार 400 पार’ आप हर जगह यह सुन सकते है । यह अचानक नहीं हुआ है बल्कि पिछले 10 वर्षों में देश के हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए बदलावों के कारण हुआ है। 4 जून को BJP-NDA ‘400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘कांग्रेस और भाजपा गठबंधन की पार्टियों ने संविधान का मजाक उड़ाया है। भीमराव आम्बेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 डाला। कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटने का काम आपातकाल के जरिए किया था। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से यह देश चलेगा। पर्सनल लॉ या शरिया कानून से यह देश नहीं चलेगा।
सीएम योगी ने किया दावा
मुख्यमंत्री योगी ने यह दावा किया कि कांग्रेस ने लगातार SC/ST और OBC को मिलने वाले आरक्षण में सेंध लगाने और इसका कुछ लाभ अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को देने की कोशिश की है। यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन पीएम डॉ मनमोहन सिंह का बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमानों का संसाधनों पर पहला हक है। सपा पार्टी ने 2012 और 2014 के चुनावों में अपने घोषणापत्र में उल्लेख भी किया था कि वह मुसलमानों को भी आरक्षण देगी।
सीएम योगी ने लगाया सपा पर आरोप
सीएम योगी ने कहा है कि सपा ने यूपी पीएससी में 15% मुस्लिम आरक्षण का ऐलान भी किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी के फैसले को पूरी तरह से पलट दिया है और कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। पर्सनल लॉ या शरिया कानून से यह देश नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए और भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।


