उत्तर प्रदेश (यूपी) में भीषण गर्मी का पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक भीषण गर्मी के कारण लगभग 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार चुर्क, कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, फुरसतगंज, उरई, आगरा, झांसी और हमीरपुर सबसे ज्यादा गर्म शहर थे।
संगम नगरी प्रयागराज में गर्मी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां बीते 48 घंटे में गर्मी का तापमान ने लगातार दूसरी बार 48 डिग्री का आंकड़ा पार किया है। अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस बीते 24 घंटे में रिकार्ड किया गया। मई महीने में इतना तापमान प्रयागराज में इससे पहले कभी नहीं पहुंचा था। भीषण गर्मी के कारण आम जन जीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है।
भीषण गर्मी के वज़ह से तमाम लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बता दें कि जबरदस्त तापमान और रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत कई लोगों की भीषण गर्मी के चलते मौत हो चुकी है।
गोरखपुर में जारी किया हीटवेव अर्लट
गोरखपुर में मई महीने में भीषण गर्मी और हीटवेव से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। मई महीने में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 19 वर्षों का रिकॉर्ड बुधवार 29 मई को अधिकतम तापमान ने तोड़ दिया है।29 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 दिन से रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भीषण गर्मी की वज़ह से लोको पायलट हुए बैहोश
वहीं दूसरी ओर झांसी से मालगाड़ी लेकर बांदा के लिए निकले वाली ट्रेन का लोको पायलट महोबा पहुंचते ही बैहोश हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लोको पायलट की अचानक तबियत खराब होने के कारण महोबा स्टेशन पर मालगाड़ी करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। मौसम विभाग पहले से ही महोबा जिले में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।


