Noida News : सोशल मीडिया के इस दौर में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर मौजूद है। भारत में फेसबुक, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। एक तरफ इन प्लेटफॉर्म पर लोगों का मनोरंजन और शिक्षा देने वाले कंटेंट की भरमार है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसी अश्लीलता भी है जिसे देखना सभ्य नागरिकों के लिए शर्म की बात है।
नोएडा पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
वीडियो के सोशल मीडिया साइट पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया, जिसके बाद अश्लीलता परोस रहे शख्स को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवक इधर बीच तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शेरपाल सिंह उर्फ शेर नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वीडियो में दिख रही युवती की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
ताजा घटना नोएडा के सेक्टर 62 डी पार्क (Noida News) की है जहां सार्वजनिक जगहों पर बेशर्मी से ऐसे वीडियो शूट किए जा रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे यह शख्स सार्वजनिक जगहों पर गंदे वीडियो बनाकर पैसे कमाने के लिए सारी हदें पार कर रहा है।
पहले भी कर चुका है कुकृत्य
मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब कोई शख्स वीडियो के जरिए अश्लीलता और गंदगी फैलाने में लगा हो। इससे पहले भी यह शख्स ऐसे कई वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है। कई मामलों में शख्स के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद यह शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग बार-बार ऐसे वीडियो देखने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


